{"_id":"7758478ff2ec9e2f31346225055238b6","slug":"mother-son-among-five-injured-in-different-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न सड़क हादसों में मां-बेटे समेत पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विभिन्न सड़क हादसों में मां-बेटे समेत पांच घायल
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले में चार स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मां-बेटे समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। पांचों को ही अलग-अलग समय पर लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत गंभीर है और उपचार जारी है।
अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुर निवासी 50 वर्षीया नीलम देवी अपने 30 वर्षीय बेटे चमन के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से गोरागांव स्थित मायके जा रही थीं। तभी फर्रुखाबाद रोड पर अज्ञात जीप ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी और उसमें मां-बेटे दोनों को गंभीर चोटें आईं। दोनों को लोगों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भरती कराया। दूसरी घटना सिंधौली के आलम नगर में हुई। वहां सड़क हादसे में 32 वर्षीय पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए और जिला अस्पताल पहुंचाए गए। तीसरी घटना सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के भरगवां में हुई। वहां सड़क हादसे में तोताराम की पत्नी किरण (27) गंभीर रूप से जख्मी हो गईं, जबकि चौथी घटना में कांट थाना क्षेत्र के औंधापुर में 35 वर्षीय सुबोध मिश्रा सड़क हादसे का शिकार हुए।