फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother's boyfriend said the sons attacked, injured

मां के प्रेमी पर बेटों ने बोला हमला, घायल

Wed, 16 Dec 2015 11:02 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Wed, 16 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mother's boyfriend said the sons attacked, injured
मां के अवैध संबंधों से परेशान बेटों ने उसके प्रेमी को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिससे युवक की आंतें तक बाहर निकल आयीं। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, महिला का आरोप है कि युवक ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उसे पीटा। बाद में झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी राजीव ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई के एक महिला से अवैध संबंध हैं। भाई की पत्नी और चार बच्चे हैं। इसी बात को लेकर उसकी भाई से कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह महिला के घर चला गया। जहां महिला के पुत्रों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू पेट में लगने से राजीव की आंतें बाहर निकल आई। जिसपर वह भाई को लेकर थाने में शिकायत करने पहुंचा था। इधर, कुछ ही देर में आरोपी महिला भी थाने आ धमकी। महिला का आरोप था कि राजीव ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, मना करने पर उसे न केवल पीटा, बल्कि उसे झूठे मुकदमे में फंसा देने की बात कहते हुए स्वयं के चाकू मार लिया। हालांकि घायल के साथ आए मोहल्ले वालों ने महिला की बात को पूरी तरह झूठा बताया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed