फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Moribund youth There looted cash

युवक को मरणासन्न  कर लूट ली नगदी

Sun, 04 Sep 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
बंडा के गांव कूरा निवासी एक युवक को मुरादाबाद में पीटकर मरणासन्न करने के बाद नगदी, एटीएम कार्ड सहित सारा सामान लूट लिया गया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

गांव कूरा निवासी श्रीकृष्ण का 22 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार सात माह पूर्व नौकरी करने के लिए दिल्ली गया था। एक सितंबर को वह ट्रेन से घर लौट रहा था। अशोक के पास सात माह में काम कर बचाए गए रुपये सहित कीमती सामान था। रात एक बजे तक उसकी परिवार के लोगों से बात होती रही। इसके बाद फोन बंद हो गया। अशोक के घर नहीं आने पर परिवार के लोग उसे शाहजहांपुर, बरेली आदि में तलाश करते हुए मुरादाबाद पहुंचे तो अशोक वहां के जिला अस्पताल में बेहोश मिला। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि अशोक को कोई व्यक्ति अस्पताल में लाया था, उसकी हालत बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग अशोक को शाहजहांपुर लाए और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। परिवार के लोगों ने बताया कि मुरादाबाद पुलिस ने अशोक से लूट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जीआरपी भी कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed