फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Modest young man kidnapped in dispute

मामूली से विवाद में युवक का अपहरण

Thu, 04 Jun 2015 07:52 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Thu, 04 Jun 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में छह लोगों ने खुटार के मोहल्ला लखपेड़ा निवासी रामकिशोर का अपहरण कर लिया और जंगल के पास ले जाकर उसको जमकर पीटा। बेहोश हो जाने पर हमलावर उसे छोड़कर चले गए। पुलिस ने मामले का अल्पीकरण करते हुए एनसीआर दर्ज की है। पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

रामकिशोर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसकी बकरी पड़ोस के एक घर में चली गई। वह बकरी पकडने गया तो पड़ोसी गाली गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान पड़ोसी के रिश्तेदार भी मौके पर आ पहुंचे और उसे जबरिया चार पहिया वाहन में डालकर पीटते हुए जंगल के पास ले गए। जंगल के किनारे उसकी जमकर पिटाई की गई, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपी उसे मृत समझकर मौके से चले गए।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने उसे जंगल के किनारे बेहोश पड़ा देख परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिवार के लोग उसे उठाकर अस्पताल लाए। तहरीर देने पर पुलिस ने मात्र दो लोगों के खिलाफ मनमाने ढंग से एनसीआर दर्ज कर ली। उसने विरोध किया तो जेल भेजे देने की धमकी देते हुए थाने से भगा दिया। घायल का निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है। पीड़ित ने अपहरण और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। एसओ राजेश सिंह ने बता कि मामला मामूली मारपीट का था। एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed