{"_id":"6aad597352a615cd9303fe1e","slug":"motorcyclist-dies-in-road-accident-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108743-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित:- सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित:- सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
नोट- गाजियाबाद के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- --
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम गांव टिमकिया के सामने सड़क हादसे में किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जनपद के कसबा मोदीनगर के सोंदा मार्ग निवासी राजेंद्र (38) शिवनारायण शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे किसी व्यक्तिगत काम से गांव टिमकिया आए थे। जब वह अपनी बाइक से मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव टिमकिया के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार किसी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र सड़क पर गिरे और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मेरठ-बागपत मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
सूचना मिलते ही जानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते मोर्चरी पहुंच गए।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद फरार अज्ञात चालक और वाहन की पुलिस तलाश कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -