{"_id":"6aad5e0215a98328f002306f","slug":"fdgfsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4739970-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साइबर जालसाजों ने तीन लोगों को बनाया शिकार, 56.45 लाख रुपये उड़ाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साइबर जालसाजों ने तीन लोगों को बनाया शिकार, 56.45 लाख रुपये उड़ाये
विज्ञापन
साइबर जालसाजों ने तीन लोगों को बनाया शिकार, 56.45 लाख रुपये उड़ाए
- बुजुर्ग समेत तीन पीडि़तों ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने अलग-अलग तरीके से तीन लोगों को निशाना बनाकर 56.45 लाख रुपये की रकम ठग ली। पीडि़तों की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब उन बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों की पड़ताल कर रही है, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम को इधर से उधर करने में किया गया।
सेक्टर-52 निवासी एक बुजुर्ग ने शिकायत की है कि ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के जरिए उनके साथ 18.61 लाख रुपये की ठगी हुई। जालसाजों ने उनके खाते से रकम निकाल ली जबकि उन्हें कुछ पता ही नहीं चला। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-143 निवासी एक युवक भी साइबर ठगों के निशाने पर आ गए। उनके साथ 14 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने 10 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
तीसरी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर की गई। इसमें एक युवक के साथ 23 लाख 79 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। उन्होंने 29 सितंबर 2025 को साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि तीनों मामलों में पुलिस मनी ट्रेल खंगाल रही है।