फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mobile tower three million batteries Lutin

मोबाइल टावर से तीन लाख की बैटरियां लूटीं

Sun, 24 Jan 2016 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mobile tower three million batteries Lutin

 आधा दर्जन बदमाशों ने अहमदपुर स्थित निजी कंपनी के टावर में धावा बोलकर चौकीदार को शस्त्रों के बल पर बंधक बनाकर करीब तीन लाख रुपये मूल्य की बैटरियां लूट ले गए। घटना की पुलिस जांच कर रही है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में रेती हथौड़ा मार्ग पर मोबाइल कंपनी का टावर लगा है, जिसमें आशुतोष मिश्रा निवासी रौंतापुर थाना खुटार बतौर चौकीदार नियुक्त हैं। चौकीदार आशुतोष ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब दो बजे आधा दर्जन बदमाश असलहे लेकर टावर कैंपस में घुस गए और उसको गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने आशुतोष के हाथ-पैर बंाधकर एक कमरे में बंद कर दिया। एक बदमाश उसकी कनपटी पर तमंचा लगाए खड़ा रहा। बाकी बदमाश दूसरे कमरे में बने बैटरी बैंक में गए। यहां से करीब 24 बैटरियां निकाल ली। इसी बीच एक बदमाश ने मोबाइल से एक बोलेरो कार मंगवाई और लेकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद आशुतोष ने किसी तरह से अपने आपको बंधनमुक्त किया। सूचना कंपनी के तकनीशियन सुलेमान खां को दी। सूचना पर रोजा और आरसी मिशन की पुलिस भी पहुंची तथा बदमाशों की तलाश की। काबिंग के दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। इस घटना की तहरीर दी गई है, लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

0000000000
रात में टावर कैंपस में करीब छह असलहाधारी बदमाश आए और असलहों के बल पर उसको बंधक बना लिया। 24 बैटरियां लूट ले गए, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
आशुतोष मिश्रा, चौकीदार, मोबाइल टावर
 000000000
घटना की जानकारी हमारे संज्ञान में है। कुछ बदमाश कटरा क्षेत्र में पकड़े गए हैं, जिनसे जानकारी ली जा रही है। पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर नहीं दी है। हम बदमाशों के खिलाफ  कार्रवाई कर रहे हैं।
नरेंद्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक,आरसी मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed