फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Misuse of teenager by entering the house, reports report

घर में घुस कर किशोरी से दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 May 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बंडा। 
अमर उजाला ब्यूरो बंडा।  Updated Wed, 03 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Misuse of teenager by entering the house, reports report
DEMO PIC - फोटो : अमर उजाला
रात भर समझौता कराने के प्रयास में लगी रही पुलिस
विज्ञापन

भाजपा और हिंदू संगठनों के नेता पहुंचे थाने
पकड़ा गया आरोपी, आज भेजा जाएगा जेल


मंगलवार की रात एक युवक ने घर में घुसकर दलित किशोरी से दुराचार किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात मोहल्ले का ही दूसरे समुदाय कर युवक दीवार फांदकर उसके घर घुस आया और चारपाई पर सो रही उसकी नाबालिग पुत्री को दबोच लिया। आरोपी ने लड़की को शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए उसके साथ दुराचार किया। आहट होने पर उसकी आंख खुली तो उसने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। 
विज्ञापन

शोर होने पर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी गांव पहुंची और सुबह तक गांव में रहकर दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करने का दबाव बनाती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह भाजपा सहित अन्य संगठनों को मामले की जानकारी मिली तो तमाम कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद आरोपी युवक को थाने लाया गया और पीड़िता के पिता की ओर से बलात्कार,पास्को एक्ट, हरिजन एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज हो सका। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पर समझौता कराए जाने का प्रयास करने का आरोप गलत है। पकड़े गए आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed