फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mistletoe robbed three houses

बंडा के तीन घरों में डाका

Sun, 11 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mistletoe robbed three houses
चोरी के बाद का हाल
शनिवार रात आधा दर्जन से अधिक डकैत दो गांवों के तीन घरों पर धावा बोलकर 44 हजार की नकदी सहित आठ लाख का माल ले गए। डकैतों ने इस दौरान घरवालों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एएसपी (ग्रामीण) रमेश भारतीय ने मौका मुआयना करने के बाद पुलिस की टीमें गठित कर डकैतों को जल्द पकड़कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। गांव सैदापुर डावचाट निवासी बासुदेव शुक्ल ने बताया कि शनिवार रात लगभग साढे़ ग्यारह बजे वह परिवार के साथ घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान असलहे लेकर सात नकाबपोश डकैत दीवार फांदकर घुस आए। डकैतों ने घरवालों को गन प्वाइंट पर लेकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर बासुदेव की पत्नी राजेश्वरी देवी, पुत्री गीता और पुत्र अभिषेक को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने लगभग दो घंटे तक लूटपाट की। बदमाश उनके घर से एक टीवी, ढाई तोला का सोने का हार, तीन तोले सोने की चार चूड़ी, चार अंगूठी, तीन नाक के फूल, कान के टॉप्स, दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी कुंडल, सोने की एक चेन, दो नथुनी, एक मांग बेंदा, चांदी की चार जोड़ी पायल, दो जोड़ी हाथ फूल, 12 सुपारी, चांदी के 14 सिक्के, चार जोड़ी बिछिया, दो चांदी की प्लेट और 47 सौ रुपये की नकदी सहित छह लाख रुपये का माल ले गए।
विज्ञापन

 इसके बाद डकैत पड़ोसी रामवीर यादव के घर में जा धमके। बदमाशों ने घुसते ही रामवीर की पत्नी करुणा, पुत्री सोनल, पुत्र संदीप और संजय को बरामदे में रस्सी से बांध दिया। इसके बाद घर में रखी 26 हजार की नकदी के अलावा झुमकी, कुंडल, झाले, करधनी, पायल और रामवीर की लाइसेंसी बंदूक लूट ले गए। कई घंटे बाद पास में ही रहने बाले अरब सिंह ने पहुंचकर सभी को बंधनमुक्त कराया। अरब सिंह के पुत्र अभिषेक ने ही फोन पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डकैतों ने पास के ही गांव पड़रिया दलेलपुर में राजेश तिवारी के घर धावा बोला। उस वक्त राजेश गांव में हो रहे अखंड पाठ में गए थे। घर पर मौजूद उनकी पत्नी पार्वती, पिता नन्हे लाल, मां प्रेमलता, पुत्री आराध्या, गायत्री, पुत्र गोपाल को बरामदे में बंधक बनाकर घर में रखे झाले, झुमकी, कुंडल, हार, सोने की लर, दो अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, कमर बिछुआ, नथुनी, और 13 हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने पार्वती के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने गांव पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। रामवीर की बंदूक गांव पड़रिया में प्राथमिक स्कूल के पास पड़ी मिल गई। 
विज्ञापन

बैल खुलने की खबर देने आए ग्रामीण को भी बना लिया बंधक
बंडा। गांव पड़रिया दलेलपुर के राजेश का एक बैल रात में खुलकर गांव के ही तोताराम के यहां पहुंच गया। तोताराम जब बैल खुलने की खबर देने राजेश के घर पहुंचे तो उस वक्त वहां डकैत लूटपाट कर रहे थे। दरवाजे पर आवाज लगाने पर बदमाशों ने तोताराम को पकड़ लिया और बांधकर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मिमयाने पर तीन मेमनों को मार डाला
बंडा। गांव पड़रिया दलेलपुर में राजेश के घर में घुसकर लूटपाट करने के दौरान एक बकरी के तीन मेमने मिमयाने लगे। मेमनों की आवाज से जाग हो जाने के डर से डकैतों ने उन्हें मार डाला।  
डकैतों के किसी वाहन से आने का संदेह
बंडा। क्षेत्र के दो गांवों में बदमाशों ने जिन तीन घरों को निशाना बनाया वे गांव के बाहर सड़क किनारे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश किसी वाहन से आए थे और डकैती डालकर आराम से निकल गए।
 गांव सैदापुर डावचाट और उससे करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित गांव पड़रिया दलेलपुर में रात 12 बजे से ढाई बजे के बीच डकैती की तीन घटनाएं हुई हैं। तीनों में क्राइम करने का तरीका एक सा है। जांच में टीमें जुट गई हैं। - रमेश भारतीय, एसपी देहात, शाहजहांपुर। 
चार दिन पहले गांव पड़रिया दलेलपुर में गुरुद्वारे से हुई दो लाख की चोरी में पुलिस अभी अंधेरे में ही हाथ-पैर मार रही थी कि शनिवार रात दो गांवों के तीन घरों में डकैती की वारदात ने पुलिस के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।

बता दें कि गांव पड़रिया दलेलपुर के गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में चार दिन पहले चोरों ने दानपात्र से नकदी समेत दो लाख का माल चोरी कर लिया था। इस घटना पर सिख समाज ने रोष जताते हुए तीन दिन में खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। शनिवार को विधायक शकुंतला देवी ने गुरुद्वारा पहुंचकर सिख समाज के लोगों से बात कर उन्हें घटना का जल्द खुलासा कराने के लिए आश्वस्त किया था, लेकिन इसी रात बदमाशों ने तीन घरों में डकैती डाल ली। इसके अलावा भी क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक नलकूपों के मोटर चोरी हो चुके हैं, लेकिन बंडा पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। आए दिन हो रहीं घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed