फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Missing man's body was found in a field

लापता युवक का खेत में पड़ा मिला शव

Fri, 16 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 16 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को दिन में गायब हुए युवक का बृहस्पतिवार को गांव से कई किमी दूर जंगल के किनारे खेत में शव पड़ा पाया गया। शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के गांव सौंफरी निवासी 40 वर्षीय राजकुमार बुधवार को दिन में कहीं गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। बृहस्पतिवार को दोपहर में पुलिस को जानकारी मिली कि गांव हिमंचलपुर में जंगल के किनारे खेत में एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद शव मिलने की जानकारी पाकर राजकुमार के भाई रामसेवक ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसकी पहचान राजकुमार के रुप में की। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं होने से राजकुमार की मौत ठंड से होने की आशंका जताई जा रही है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed