फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Missing man's body was found hanging from tree

11 दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Tue, 07 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव करौंदा में 11 दिन से लापता युवक की लाश मंगलवार को गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर पेड़ से लटकी मिली। घरवाले पत्नी से झगड़ा होने पर फांसी लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव करौंदा निवासी रामसेवक ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा भानु एक साल पहलेे इलाहाबाद से राधा नाम की महिला को ले आया था और उससे शादी कर ली। पहले पति से राधा के ढाई साल का बेटा भी है। ग्यारह दिन पहले भानु का किसी बात को लेकर राधा से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गया। एक दिन भानु अपने छोटे भाई रूम सिंह को मिला भी। उसने घर चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। घरवालों ने उसे तलाशा भी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव से डेढ़ किमी दूर गन्ने के खेत में आम के पेड़ से उसका शव लटका मिला। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed