फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minor dies due to wrong injection claims kin

बच्ची की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Wed, 30 Aug 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 30 Aug 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
Minor dies due to wrong injection claims kin
- फोटो : demo pic

रोजा क्षेत्र के लोधीपुर निवासी दिनेश प्रजापति की ढाई माह की बीमार बेटी लक्ष्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। दिनेश प्रजापति की मासूम बेटी को सोमवार को खांसी जुकाम की शिकायत हुई। इस पर वह लोधीपुर में ही स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर के पास मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे दवा लेने गया। जहां बेटी को एक इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर ने कुछ दवा देकर उसे घर भेज दिया। घर पहुंचने के बाद जब उसे दवा पिलाने के लिए चम्मच मुंह में लगाया तो उसकी सांसे थम चुकीं थीं। पीड़ित ने बताया कि बेटी की मौत के बाद जब उसने डॉक्टर से  इंजेक्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन का इंजेक्शन लगाया गया। घटना के बाद मृतक  मासूम बच्ची की मां उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसकी सुनी नहीं। बहाना बनाते हुए उसे टरका दिया गया। पीड़ित परिवार दो बार थाने गया, फिर भी उसकी सुनी नहीं गई। बुधवार सुबह जब परिजन बच्ची का शव लेकर थाने पहुंचे, तब पुलिस कुछ हरकत में आई और मामले की तहरीर लेकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed