फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Millions stolen from the house, set fire

घर से लाखों का सामान चोरी, आग भी लगाई

Sat, 26 Sep 2015 09:01 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 26 Sep 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
Millions stolen from the house, set fire
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी में रहने वाले शान अहमद खां के बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने शुक्रवार की रात लाखों के जेवर, नगदी और कीमती कपड़े चोरी कर आग लगा दी। गश्त के लिए गुजर रही चीता मोबाइल ने घर से धुआं निकलते देखा तो मोहल्ले वालों को जगाया। मोहल्ले वालों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में करीब एक लाख रुपये का सामान और जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामले में चोरों के खिलाफ चोरी और आगजनी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बारादरी निवासी शान मोहम्मद भदोही में रहने वाले कालीन कारोबारी श्याम नारायण के चौक स्थित कारखाने में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार की सुबह वह अपने घर में ताला डालकर ईद मनाने के लिए थाना खुटार क्षेत्र के गांव बुड़ानपुर में परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए थे। रात में करीब ढाई बजे गश्त के लिए मोहल्ले से गुजरी चीता मोबाइल के जवानों ने शान अहमद के घर से धुआं निकलते देखा तो मोहल्ले वालों को जगाया। शान अहमद के मकान का ताला टूटा हुआ था और घर में भीषण आग लगी हुई थी। पुलिस कर्मियों ने फायर ब्रिगेड में सूचना देने के बाद मोहल्ले वालों की मदद से आग बुझाई। हालांकि फायर ब्रिगेड आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना की खबर मिलते ही शान अहमद परिवार के साथ घर पहुंच गए। शान अहमद के मुताबिक चोर करीब ढाई लाख के सोने-चांदी के जेवर और कीमती कपड़े ले गए हैं। इसमें एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने के झूमर, दो अंगूठी, आधा किलो की चांदी की पायल, सोने का टीका, बच्चे की पायल, बच्चों की गोलक में रखे रुपये और कीमती कपड़े शामिल हैं। आग की चपेट में आकर करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है। आग से डबल बेड, टीवी, कपड़े, बच्चों की किताबें, बैंक की पासबुक, बीमा के कागजात और कीमती कपड़े जल गए। चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर कमरों के ताले तोड़ने के बाद अलमारी में रखे जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल करके चोरों के खिलाफ आगजनी और चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed