फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Medical Store owner robbed of cash and drugs

मेडिकल स्टोर स्वामी से नकदी और दवा लूटी

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर से दवा लेकर लौट रहे मेडिकल स्टोर स्वामी ने बाइक सवार दो बदमाशों ने दवा और नकदी लूट ली। व्यापारी ने गढ़वाखेड़ा चौकी पर तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवा दी और रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। खुटार के गांव चांदपुर निवासी अनुज पांडे का गांव में ही गोविंद फार्मास्टिकल के नाम से मेडिकल स्टोर है। सोमवार को अनुज दवा लेने पूरनपुर गए थे। वापस घर आते समय खुटार-पूरनपुर मार्ग से जादौपुर कलां मार्ग पर मुड़ते ही पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी बाइक को रोक लिया और तमंचे तानकर शोर नहीं मचाने की हिदायत दी। इसके बदमाशों ने उसके पास साढ़े तीन हजार रुपये, 13 हजार रुपये की दवाएं, मोबाइल लूट लिया और अनुज की बाइक का प्लग निकालकर भाग निकले। अनुज ने बताया कि घटना स्थल सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र होने के कारण वह गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को लूट की तहरीर दी। पुलिस ने उनसे रुपये गिर जाने की तहरीर जबरन लिखा ली और टरका दिया। अनुज ने कहा कि वह मामले की शिकायत एसपी से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed