फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mawa businessman loot, murder four months after the disclosure

मावा व्यापारी लूट, हत्याकांड का चार माह बाद भी खुलासा नहीं

Sat, 09 Jan 2016 11:20 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sat, 09 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mawa businessman loot, murder four months after the disclosure
करीब चार महीने पहले मावा व्यापारी को लूटने के बाद गोली मारकर की गई हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस के रवैये से नाराज मृतक के पिता ने डीआईजी से मिलकर घटना को अंजाम देने वालों का पता लगाकर जेल भेजे जाने की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि वह कातिलों के करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा।
विज्ञापन

बता दें कि गांव समैचीपुर निवासी सर्वेश का करीब 22 साल का पुत्र बबलू मावे का व्यापार करता था। बीते 24 सितंबर को वह मावा लेकर उसे बेचने फर्रुखाबाद की बेबर स्थित बाजार गया था। पिता के अनुसार अगले दिन 25 सितंबर को बबलू मावा का पिछला बकाया करीब 45 हजार रुपये लेकर वापस लौट रहा था। रास्ते में लेट हो जाने पर उसने गांव स्थित मुकेश को फोन करके बाइक लेकर जलालाबाद आने को कहा, जिससे वह गांव तक पहुंच सके। रात करीब आठ बजे जलालाबाद आने के बाद बबलू साथी मुकेश के साथ बाइक पर बैठकर गांव को जा रहा था इसी दौरान रास्ते में गांव हारगुरैया से पहले बबलू को गोली मारने के बाद उसके पास रखी नगदी लूट ली गई थी, जबकि मुकेश ने कोतवाली पहुंचकर घटना की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकेश की जेब से दस हजार की नगदी मिल जाने के बाद लूट होने की इंकार करते हुए तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके साथी मुकेश को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। इसके बाद घटना को हुए चार महीनों से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी पुलिस घटना का वर्कआउट नहीं कर सकी। इस संबंध में कोतवाली यतेंद्र भारद्वाज ने बताया कि पुलिस घटना को अंजाम देने वालों का पता लगा चुकी है और जल्द ही इसका खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed