फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married killing it in the husband, in-laws sent to prison

विवाहिता की हत्या मेें पति, सास-ससुर को भेजा जेल

Sat, 21 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
तारीन जलालनगर में बुधवार को विवाहिता की हत्या करने के आरोपी पति, सास और ससुर को सदर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज के गांव औरंगाबाद निवासी मनोज श्रीवास्तव ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 22 वर्षीय बेटी प्रियंका श्रीवास्तव की उसके पति अभिषेक श्रीवास्तव, ससुर रामचंद्र, सास किरन देवी ने मिलकर हत्या कर दी है। बेटी के ससुराल वाले प्लाट खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर घटना को अंजाम दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर, पति का कहना है कि प्रियंका मोबाइल पर घंटों किसी से बात करती थी। घटना से एक दिन पहले भी उसने मोबाइल पर लगभग आधा घंटा किसी से बात की। जब पूछा तो नाराज हो गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed