{"_id":"58a46f514f1c1b4f54d8648b","slug":"married-dowry-demands-were-not-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव निवारी में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के भाई ने उसके पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव ऊधौपारा निवासी हरिराम नेे बताया कि उन्होंने अपनी 23 वर्षीय बहन रूपवती की शादी तीन साल पहले थाना निगोही के गांव निवारी निवासी बाबूराम के बेटे अनूप के साथ की थी। आरोप है कि रूपवती के ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद वे दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। इसके लिए उन्होंने रूपवती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। रूपवती के मायके वालों ने कई बारक उन्हें समझाया भी लेकिन वे रूपवती को प्रताड़ित करते रहे। हरिराम का कहना है कि मंगलवार देर शाम ससुराल वालों ने रूपवती की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति अनूप, ससुर बाबूराम और सास माया देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया कि मामले की दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन