फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married burnt in suspicious circumstances, in critical condition

संदिग्ध हालत में झुलसी विवाहिता, हालत गंभीर

Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
नगर में एक विवाहिता अपनी ससुराल में संदिग्ध हालत में झुलस गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। महिला की मां ने बेटी के ससुरालियों के खिलाफ जलाकर मारने की कोशिश करने की रिपोर्ट कराई है। 
विज्ञापन

नगर के राजा मार्केट निवासी ओमपाल की पत्नी धनदेवी सोमवार सुबह संदिग्ध हालत में जलकर गंभीर घायल हो गई। लगभग 90 प्रतिशत जली महिला को देवर संतोष कुमार सरकारी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने धनदेवी की हालत को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी फूलमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी धनदेवी के ऊपर उसके देवर संतोष और उसकी पत्नी सरोजनी देवी, सास मखन्ना ने केरोसिन छिड़क दिया और आग लगा दी। इसमें उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। आरोप लगाया कि इस घटना को अंजाम देने से पहले रविवार शाम को भी बेटी के साथ मारपीट गई थी। वहीं, धनदेवी के पति ओमपाल ने बताया कि वह एक स्कूल में खाना बनाने का काम करता है। सोमवार सुबह स्कूल चला गया था। बाद में उसे जानकारी मिली कि पत्नी झुलस गई है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed