फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The teenager's body was brought home in the evening... chaos and wailing erupted in the house.

Shahjahanpur News: शाम को लाया गया किशोरी का शव...घर में मचा कोहराम

Wed, 28 Oct 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The teenager's body was brought home in the evening... chaos and wailing erupted in the house.
तिलहर में अनन्या के घर के बाहर बैठे गमगीन परिजन। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे अनन्या का शव घर लाया गया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर तैनात रही।
विज्ञापन

अनन्या के पिता राजेंद्र टेलीफोन एक्सचेंज से सेवानिवृत्त हैं। उनकी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपने साढ़ू की बेटी की को गोद लिया था। अनन्या कक्षा 11 में पढ़ रही थी। शनिवार को स्कूल जाने के बाद उसके घर न लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की थी। इसके बाद बंडा क्षेत्र के गुरुसंडा निवासी संदीप मिश्रा और उसके भाई शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

अनन्या की मौत के बाद घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। एक चर्चा यह भी है कि किशोरी ने परिजनों से फोन पर बात कर संदीप के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने के लिए कहा था। यह भी चर्चा है कि कार्रवाई वापस न लेने पर उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किशोरी के बैंक खाते में करीब 75 हजार रुपये होने की बात भी पुलिस को बताई थी। पुलिस अब किशोरी के लापता होने से लेकर नैनीताल जाने, शादी करने और जहरीला पदार्थ खाने तक की घटनाओं की कड़ियां जोड़कर जांच कर रही है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


--
घर से दस हजार लेकर निकला था संदीप
बंडा। गुरसंडा रायपुर निवासी 21 वर्षीय संदीप मिश्रा बरेली में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। उसकी मां रामबेटी ने बताया कि करीब दो माह पहले उन्हें बेटे के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई थी। उन्होंने आपत्ति जताई तो संदीप कुछ दिन फरीदाबाद चला गया। वापस आने पर भी प्रेमिका से बातचीत जारी रखने पर रामबेटी ने उसका मोबाइल तोड़ दिया था। इसके बावजूद उसने मिलना-जुलना नहीं छोड़ा। शुक्रवार को संदीप ने नोएडा में काम करने जाने की बात कहकर मां से 10 हजार रुपये लिए और प्रेमिका के साथ चला गया। किशोरी के परिजनों ने तिलहर थाने में संदीप और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रामबेटी के मुताबिक एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत में कुछ सुधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed