फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married accused of killing burnt for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप

Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव डबौरा में रविवार को 25 वर्षीय कल्पना संदिग्ध हालात में झुलस गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी मृतका के चाचा रामवली ने बताया कि जनवरी 2015 में उन्होंने अपनी भतीजी कल्पना की शादी गांव डबौरा निवासी महेंद्रपाल के बेटे दिवाकर से की थी। शादी में अपनी हैसीयत के हिसाब से सामान दिया था, लेकिन कल्पना के ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिनों के बाद ही ससुराल वालों ने बाइक और सोने चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालोें ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। कल्पना के साथ हुई घटना की जानकारी उन्हें उसके पड़ोसियों से पता लगी। मृतका के पति दिवाकर ने बताया कि सुबह खाना बनाते समय कल्पना आग की चपेट में आ गई। मृतका के मायके वालों के मुताबिक थाना मैगलगंज में दहेेज हत्या की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed