{"_id":"fa1a9801625ac4cdc364bc0f462dcccf","slug":"many-of-the-injured-car-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक ने कई को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार चालक ने कई को किया घायल
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 08 Jan 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में निगोही रोड पर शुक्रवार की दोपहर एक कार चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद भगाने के प्रयास में कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने कार सवार लोगों को पीछा करके पकड़ लिया। बाद में माफी मांगने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
खुटार क्षेत्र का एक युवक अपनी फुफेरी बहन और एक दोस्त के साथ में शहर में एक जन्मदिवस समारोह में शामिल होने के लिए कार से आया था। दोपहर करीब एक बजे वह कार लेकर निगोही रोड की तरफ जा रहा था, तभी उनकी कार से एक साइकिल में टक्कर लग गई। इसके बाद चालक ने कार दौड़ दी। जिसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीछा करके कार को गदियाना चुंगी के पास घेर लिया। कार में सवार तीनों लोगों को पुलिस थाना सदर बाजार ले आई। बाद में उनके परिवार वाले थाने पहुंच गए। माफी मांगने पर पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया।