{"_id":"589881584f1c1bc05537873c","slug":"lucknow-mail-ruckus-alcoholics-assaulting-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेल में शराबियों का हंगामा, यात्रियों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ मेल में शराबियों का हंगामा, यात्रियों से मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से दिल्ली जा रही लखनऊ मेल की बोगी में कुछ लोगों ने सफर के दौरान शराब पीकर हंगामा करना शुरू कर दिया। यात्रियों ने विरोध किया तो इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। यहां तक कि जीआरपी से भी उलझ गए, एक यात्री की शिकायत पर डीजी रेलवे कंट्रोल के निर्देश पर शाहजहांपुर में जीआरपी ने चारों को दबोच लिया। यात्री की तहरीर पर जीआरपी ने चारों के खिलाफ मारपीट आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज कर इनका शांतिभंग में चालान कर दिया। लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी अनुराग मिश्रा रविवार रात लखनऊ मेल की एस-6 बोगी में बर्थ नंबर 38 पर सफर कर रहे थे। ट्रेन लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बोगी में लखीमपुर खीरी के ईशानगर निवासी दिजेंद्र हलधर, राहुल कुमार वर्मा, कमल कुमार वर्मा, नानपारा बहराइच निवासी रजत चौधरी भी सफर कर रहे थे। आरोप है कि चारों ने बोगी में ही शराब पीनी शुरू कर दी। जब सुरूर चढ़ा तो गालीगलौज करते हुए हंगामा करने लगे। यात्रियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिकेट ड्यूटी पर ट्रेन में चल रहे जीआरपी स्टाफ ने समझाने की कोशिश की तो उनसे भी उलझ गए। इस पर लखनऊ निवासी अनुराग मिश्र ने डीजी रेलवे कंट्रोल को मामले की सूचना दी। कंट्रोल रूम ने शाहजहांपुर जीआरपी को सूचना दी। ट्रेन जब रात लगभग एक बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी, तभी जीआरपी एसआई चंद्रहास मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मिलकर हंगामा और मारपीट करने वालों को पकड़ लिया। एसआई ने बताया कि जब चारों की तलाशी ली गई तो उनके पास टिकट भी नहीं निकला। उल्टा वर्दी उतरवा देने की धमकी दी। चारों के खिलाफ अनुराग की तहरीर पर मारपीट आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई और फिर उनका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया। एसआई ने बताया कि दिजेंद्र खुद को डॉक्टर बता रहा था। सख्ती की तो बताया कि बिना डिग्री के ही वह लोगों को चिकित्सा परामर्श देता है।
विज्ञापन