{"_id":"587a756b4f1c1bc156baacf4","slug":"lucknow-grp-two-soldiers-on-the-orders-of-the-court-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ जीआरपी के दो सिपाहियों पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ जीआरपी के दो सिपाहियों पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ जीआरपी के दो सिपाहियों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का मामला कोर्ट के आदेश पर शाहजहांपुर जीआरपी थाने में दर्ज किया गया है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ सिपाही अभय सिंह ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 29 नवम्बर को वह साथी सिपाहियों के साथ दिन के दस और ग्यारह बजे के बीच सरयू-जमुना एक्सप्रेस में बार-बार हो रही चेन पुलिंग की चेकिंग कर रहे थे। ट्रेन में सवार लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने के सिपाही सतीश, व हरिकेश सरोज ने उसे पकड़ लिया और उसका गला दबा दिया। विरोध करने पर पिस्टल तान दी और उसके गले से सोने की चेन तोड़ दी। आरोप है कि फिर उन लोगों ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। इस पर वह गेट का ऐंगिल पकड़कर लटक गया। इतने में इंस्पेक्टर एसपी सिंह, साथी सिपाही प्रमोद कुमार भी आ गए। उन लोगों ने उसे बचाया। पीड़ित अभय सिंह ने बताया कि उस वक्त वह वर्दी में नहीं था, जबकि उसके साथी वर्दी में थे। कोर्ट के आदेश पर जीआरपी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन