फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lucknow GRP two soldiers on the orders of the court reports

लखनऊ जीआरपी के दो सिपाहियों पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ जीआरपी के दो सिपाहियों  के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का मामला कोर्ट के आदेश पर शाहजहांपुर जीआरपी थाने में दर्ज किया गया है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ सिपाही अभय सिंह ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 29 नवम्बर को वह साथी सिपाहियों के साथ दिन के  दस और ग्यारह बजे के बीच सरयू-जमुना एक्सप्रेस में बार-बार हो रही चेन पुलिंग की चेकिंग कर रहे थे। ट्रेन में सवार लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने के सिपाही सतीश, व हरिकेश सरोज ने उसे पकड़ लिया और उसका गला दबा दिया। विरोध करने पर पिस्टल तान दी और उसके गले से सोने की चेन तोड़ दी। आरोप है कि फिर उन लोगों ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। इस पर वह गेट का ऐंगिल पकड़कर लटक गया। इतने में इंस्पेक्टर एसपी सिंह, साथी सिपाही प्रमोद कुमार भी आ गए। उन लोगों ने उसे बचाया। पीड़ित अभय सिंह ने बताया कि उस वक्त वह वर्दी में नहीं था, जबकि उसके साथी वर्दी में थे। कोर्ट के आदेश पर जीआरपी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed