फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   love main dhokha

प्रेमजाल में फंसाकर दस हजार में बेच दी युवती

Mon, 05 Jan 2015 12:45 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Mon, 05 Jan 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
love main dhokha
मऊ निवासी सेना में सूबेदार की नाबालिग पुत्री को बंडा के गांव ररूआ के युवक ने फोन पर मीठी बातें कर प्रेमजाल में फंसा लिया। लड़की को यहां लाकर उसने पीलीभीत के बमरौली में दस हजार रुपये में बेच दिया। मऊ पुलिस ने लड़की को बरामद करने के साथ ही आरोपी युवक को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

ररूआ निवासी नरेश के मोबाइल पर एक दिन मिस्ड कॉल आई। कॉल बैक करने पर फोन किसी लड़की ने उठाया। इसके बाद दोनों के बीच बातों का सिलसिला चल पड़ा। शादीशुदा नरेश ने खुद को कुंवारा बताते हुए नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ दिन पूर्व लड़की घर से भागकर लखनऊ आ गई। नरेश लखनऊ जाकर लड़की को अपने यहां ले आया और पीलीभीत के गांव बमरौली के एक व्यक्ति को दस हजार रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन

लड़की वहां दो चार दिन में ही ऊब गई और नरेश के पास जाने की जिद करने लगी। परेशान होकर लड़की को खरीदने वाला उसे नरेश के पास छोड़ गया। उधर, लड़की गायब होने पर परिवार के लोगों ने मामले की रिपोर्ट मऊ में दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की का फोन सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि उसका फोन कोई और यूज कर रहा है। सर्विलांस का आसरा लेकर पुलिस ने सिम की आईडी के आधार पर बंडा के गांव ढका घनश्यामपुर में छापा मारा तो पता चला सिम फर्जी आईडी पर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने नरेश के बारे में जानकारी हासिल कर उसे निगोही के गांव गुलड़िया से पकड़ लिया। लड़की को भी बरामद कर मऊ पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed