{"_id":"36072dbe56c6d831d9a2f39d1d36c22d","slug":"liquor-store-customers-will-beat-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान में बंद करके ग्राहक की पिटाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान में बंद करके ग्राहक की पिटाई
रौसरकोठी।
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना आरसी मिशन क्षेत्र में लालाबाग चौराहा के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन ने ओवररेटिंग का विरोध करने पर एक ग्राहक की शुक्रवार की रात दुकान में बंद करके पिटाई कर दी। ग्राहक की तहरीर पर दोनों सेल्समैन के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
क्षेत्र के गांव रौसरकोठी निवासी रामकुमार गुप्ता शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे लालाबाग चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब खरीदने गए थे। रामकुमार गुप्ता ने सेल्समैन सोनू से एक शराब की बोतल खरीदी। सोनू ने प्रिंट रेट से अधिक रुपये की मांग की तो रामकुमार ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर सेल्समैन सोनू ने अपने साथी वीरपाल के साथ रामकुमार को दुकान के अंदर खींच लिया और शटर गिराने के बाद उनकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर रामकुमार के परिवार वालों ने दुकान पर पहुंचकर उन्हें बचाया। रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।