{"_id":"575efd694f1c1b1b1e11b91c","slug":"law-with-rape-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी के साथ किया रेप, रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी के साथ किया रेप, रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवर ने अपनी भाभी के साथ रेप कर दिया। शिकायत करने पर पति समेत अन्य ससुरालियों ने पीट कर बहू को घर से निकाल दिया। पुलिस ने देवर-पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हरदोई थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी निगोही कस्बे निवासी एक व्यक्ति से 28 फरवरी 2008 को की थी। शादी के बाद उसकी पुत्री कई बार अपनी ससुराल आई-गई। इस बीच देवर आए दिन उससे छेड़छाड़ करता रहता था। इससे तंग आकर उसकी पुत्री मायके चली गई। रविवार को शाम छह बजे उसकी पुत्री ससुराल आई तो देवर फिर उसके कमरे में पहुंच गया और उसके साथ रेप किया। पुत्री ने काफी शोर मचाया, लेकिन कोई ससुराली उसे बचाने नहीं आया। पुत्री ने जब इसकी शिकायत पति, ससुर और सास से की तो इन लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
रजी अहमद, एसओ निगोही
विज्ञापन
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
रजी अहमद, एसओ निगोही