{"_id":"5884c2944f1c1b632af008a1","slug":"kurukshetra-women-and-5-15-million-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र की महिला से 5.15 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र की महिला से 5.15 लाख की ठगी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र की महिला से शाहजहांपुर में एक जालसाज ने 5.15 लाख रुपए ठग लिए और पासपोर्ट भी लेकर भाग गया। मामले की रिपोर्ट एसपी के आदेश पर सदर बाजार थाने में दर्ज की गई। हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के मोहल्ला कृष्णानगर गामड़ी निवासी परमजीत कौर पत्नी हरविंदर सिंह ने बताया कि दस माह पहले उसके पड़ोसी इंदर सिंह ने बताया कि उसके जानने वाले यशपाल थापर लोगों को अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों मेेेें अच्छी नौकरी दिलाने का काम करते हैं। उसने यशपाल से उसकी मोबाइल पर बात भी कराई। उसने विदेश में नौकरी दिलाने में दस लाख रुपये का खर्चा बताया। वह अपने पति हरविंदर, बेटा सुच्चा सिंह, बेटी कोमलप्रीत के साथ थाना निगोही के गांव खिरिया खुर्द स्थित अपने भाई गुरुदेव के घर आ गई। फिर उसने मोबाइल फोन से 25 मार्च 2016 को यशपाल से बात की और उससे शाम चार बजे स्टेशन पर मिली। यहां भाई गुरुदेव ने यशपाल को पांच लाख रुपये दिए और उसने उसका, उसके पति, पुत्री का पासपोर्ट भी ले लिया। एक सप्ताह बाद उसने कागज खर्च के नाम पर 15 हजार मांगे। इस पर उसने चार अप्रैल 2016 को उसके बताए अकाउंट में 15 हजार रुपये डाल दिए। कुछ समय तक वह विदेश में नौकरी दिलाने का बहाना बनाता रहा, लेकिन अब उसने मोबाइल नंबर ऑफ कर लिया है। पीड़ित ने जन शिकायत प्रकोष्ठ के जरिए एसपी से शिकायत की। इस पर एसपी केबी सिंह ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश सदर बाजार थाना पुलिस को दिए। सदर बाजार इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन