फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   killed himself by hanging.

युवक ने फांसी लगाकर जान दी 

Fri, 10 Mar 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Fri, 10 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
 killed himself by hanging.
फांसी - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता के काम पर जाते ही झूल गया फंदे पर 
विज्ञापन

घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

चौक कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव घरवालों के सुपुर्द कर दिया।

कांशीराम कॉलोनी के ब्लाक नंबर 83 के कमरा नंबर 1327 में 22 वर्षीय विकास अपने पिता जगन्नाथ और मां सुशीला देवी के साथ रहता था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। शुक्रवार सुबह उसके पिता होटल पर काम करने चले गए और मां दूसरों के घर काम करने चली गईं, तभी उसने खुद को कमरे में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। सुशीला घर लौटीं तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर घर में देखा तो विकास की लाश फांसी के फंदे से लटकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि विकास नशे का आदी था, इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed