{"_id":"58efcbbd4f1c1b791ecf76f7","slug":"kidnapped-kidnapped-man-recovered-in-bisalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा से अपहृत बालक बीसलपुर में बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंडा से अपहृत बालक बीसलपुर में बरामद
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदपुर भजा का एक युवक शाहजहांपुर में घर के बाहर खेल रहे अपने दोस्त के चार वर्षीय बच्चे को अगवा कर लाया। बिलसंडा में रहने वाले एक रिश्तेदार से बालक के मोहम्मदपुर भजा में होने की जानकारी लगने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होेंने बालक को बरामद करने के साथ आरोपी को भी दबोच लिया। कोतवाली पुलिस ने घटना शाहजहांपुर की बताकर दोनों पक्षों को बंडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर भारती निवासी अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह उनका चार वर्षीय पुत्र आनंद घर के बाहर खेलते वक्त अचानक गायब हो गया। दोपहर को खेत से लौटने पर बेटे के लापता होने का पता चला। तभी से परिवार वाले उसे तलाश रहे थे। बच्चे के अपहरण की आशंका जताते हुए रिश्तेदारों को जानकारी दे दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह बिलसंडा में रहने वाले एक रिश्तेदार से अरुण को अपने मासूम बेटे के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर भजा गांव में अशोक कुमार के घर होने की जानकारी मिली। अशोक और अरुण साथ मजदूरी करते हैं। दोनों के बीच दोस्ती है। अशोक का अरुण के घर आना-जाना भी है। इस पर परिवार वाले मोहम्मदपुर भजा गांव पहुंच गए। आरोपी ने बच्चे के परिवार वालों को देखकर पड़ोस के गांव नवदिया भगत की ओर दौड़ लगा दी। उसकी गोद में बालक आनंद भी था। मगर बच्चे के परिवार वालों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा।
हंगामा होते देख ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर कोतवाली और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी अरुण और बच्चे आनंद को लेकर परिवार वाले पुलिस के साथ कोतवाली गए। लोगों की पिटाई से घायल हुए आरोपी अशोक का सीएचसी में मेडिकल कराया गया। इसमें आरोपी के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उसकी निगरानी के लिए कोतवाली पुलिस भी साथ भेजी गई है। कोतवाल यतेंद्र बाबू भारद्वाज ने बताया कि आरोपी अशोक शाहजहांपुर से बच्चे को अगवा कर लाया था। उसने ऐसा क्यों किया, इसको लेकर अभी कुछ नहीं बता सका। घटना शाहजहांपुर में हुई। इसलिए बंडा पुलिस को बुलाकर बच्चे की सुपुर्दगी दे दी गई है। आरोपी से पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई बंडा पुलिस कर रही है।