फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khutar retarded Woman Gangrep

खुटार में मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप

Fri, 29 May 2015 12:00 AM IST
खुटार (शाहजहांपुर)
खुटार (शाहजहांपुर) Updated Fri, 29 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Khutar retarded Woman Gangrep
बुधवार रात कस्बे मेें मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया। तीन युवकों ने मंदबुद्धि महिला को मैलानी रोड स्थित एक बाग में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। जानकारी पाकर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एक सिपाही मामले को रफा-दफा करने के लिए डील करने में जुटा है।
विज्ञापन

खुटार निवासी एक व्यक्ति ने बिहार की महिला से शदी की थी। कुछ दिन बाद बीमारी के चलते महिला को दिमागी परेशानी बन गई। इस पर युवक ने महिला को घर से निकाल दिया। महिला नगर मेें इधर-उधर घूमा करती है। बुधवार रात तीन युवक महिला को बहला फुसलाकर अपने साथ गांव बुझिया जाने वाले रास्ते पर एक बाग में ले गए और उसके साथ दुराचार किया। युवकों के चुंगल से छुटने के बाद महिला ने कुछ लोगों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

लोगों ने महिला को थाने भेज दिया। महिला के बयानों के आधार पर तिकुनियां चौराहे पर दुकानदारों से मामले की जानकारी की गई तो महिला को ले जाने वाले युवकों का पता चल गया। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। एक युवक को सिपाही के कमरे में बिठाया गया है, जबकि दो आरोपियों को मैलानी ले जाया गया है। बताया जाता है कि मैलानी में आरोपियों से उन्हें छोड़ देने के लिए डील की जा रही है। खुटार का एक नेता आरोपियों की मदद में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगरेप की जानकारी नहीं
मंदबुद्धि महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। गैंगरेप की बात निराधार है।
- राजेश सिंह, एसओ खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed