फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Katari are guarding the farm patricide

कटरी में खेत की रखवाली कर रहे पिता की हत्या 

Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Katari are guarding the farm patricide
कटरी में खेत की रखवाली कर रहे पिता की हत्या
 रविवार रात पालेज की रखवाली कर रहे पिता तथा उसके किशोरवय पुत्र पर आधा दर्जन हमलावरों ने प्राणघातक हमला कर पिता को मौत की नींद सुला दिया जबकि सुबह मरणासन्न हालत में मिले किशोर को परिजनों ने जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। घटना के पीछे पीड़ित परिवार की हमलावरों से पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन हमलावरों को नामजद करते हुये सात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। गांव रैपुरा निवासी 60 वर्शीय कलपराम रविवार रातकरीब आठ बजे घर से खाना खाकर खेत में मौजूद अपने पंद्रह साल के बेटे मोनू उर्फ नन्हें के लिये खाना लेकर गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर बहगुल नदी किनारे स्थित अपनी पालेज वाले खेत पर गए। अवारा पशुओं से फसल को बचाये रखने को यह पिता -पुत्र रात में अन्य दिनों की भांति खेत पर ही लेट गए थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे उनके खेत में जानवर घुस गये। यह देख कुछ दूर पर मौजूद इसी गांव के एक व्यक्ति ने कलपराम को आवाज लगाई लेकिन कोई उत्तर न मिलने पर वह जानवर भगाता हुआ कलपराम की चारपाई के पास पहुंचा तो बुरी तरह लहूलुहान पिता - पुत्र एक ही रजाई में लिपटे पड़े थे। यह दृश्य देख उसकी चीख निकल गई जिसे सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोगों के अलावा कलपराम का भाई मास्टर भी वहां पहुंचे। लोगो ने देखा कि कलपराम की मौत हो चुकी थी जबकि लड़के नन्हे की सांसें चल रही थीं। यह सूचना परिजनों तक पहुंचाकर नन्हें को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। हमलावरों ने पिता पुत्र दोनो के सिर तथा गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार किये थे। मौके पर पहुंचे लोगों को घायल किशोर ने बताया कि आते ही हमलावरों ने चारपाई पर लेटे उसके पिता पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। यह देख  यह उन लोगों से भिड़ गया लेकिन कुछ हमलावरों ने इसे भी दबोच लिया और इस पर भी कांता व भाला से कई वार किये जिसके बाद यह बेहोश होकर गिर गया।  बताया गया कि यह अलग लेटा था परंतु जाते समय हमलावर उसे भी मरा समझकर पिता के साथ ही रजाई में लपेटकर फरार हो गए। इस मामले में मृतक की पत्नी माया देवी ने गांव के ही शिवपाल, नन्हें, मदनपाल और उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ  पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुये तहरीर दी।
विज्ञापन


मौके पर गया था। मृतक के खेत के पास ही मुख्य आरोपी शिवराम की भी खेती है और वहीं उसकी झोपड़ी भी है। वहां बीती रात आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मुर्गा-मीट पकाया-खाया था। उसके बाद सुनियोजित ढंग से घटना को अंजाम दिया। दोनों परिवारों के बीच रंजिश संबंधी दो बातें सामने आई हैं। पहला तो आरोपी परिवार की किसी महिला के साथ मृतक के एक बेटे ने (नन्हें नहीं) कुछ दिनों पहले अभद्रता की थी और धरपकड़ की नौबत आने पर वह दिल्ली भाग गया था। दूसरी रंजिश की वजह दोनों परिवारों के बीच पुरानी मारपीट संबंधी विवाद है। विवेचना की जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं। -रमेश कुमार भारतीय, एसपी देहात, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed