फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jyoti murder case

हाईकोर्ट ने खारिज की आरोपी पति की जमानत

Sun, 01 Feb 2015 09:10 PM IST
रोजा, शाहजहांपुर
रोजा, शाहजहांपुर Updated Sun, 01 Feb 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
jyoti murder case
साउथ सिटी के चर्चित ज्योति दहेज हत्याकांड में हाईकोर्ट ने आरोपी पति रविशंकर वाजपेयी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि थाना रोजा के आदर्शनगर निवासी बीके शुक्ला ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी बेटी ज्योति को उसके पति थाना कोतवाली क्षेत्र की साउथ सिटी में रहने वाले रविशंकर वाजपेयी और ससुर सीताराम वाजपेयी ने दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न करने के कारण 27 मई 2014 को उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन

पति रविशंकर की जमानत प्रार्थना पत्र पर 28 जनवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमे मृतका ज्योति के शरीर पर चोटों के निशान और शादी के बाद चेक द्वारा 50 हजार नगदी लेने और मृतका ज्योति द्वारा अपने उत्पीड़न के संबंध में अपनी मां को लिखे पत्रों को अभियोजन की ओर से पेश किया गया था। इसको हाईकोर्ट ने गंभीर माना। पति रविशंकर वाजपेयी की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed