{"_id":"de13adba2f0b0469a7d0872e7a546c6a","slug":"jipas-candidate-vehicle-collision-deaths-of-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपंस प्रत्याशी के वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिपंस प्रत्याशी के वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत
मुरादपुर/खुटार।
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह मतगणना स्थल जा रहे खुटार प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी आलोक सिंह की जायलो कार अनियंत्रित होकर वृद्ध से टकरा गई। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन खाई में जा गिरा। इससे वाहन में सवार प्रत्याशी सहित कई लोग जख्मी हो गए।
गांव भीखमपुर निवासी आलोक सिंह खुटार प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़े थे। रविवार सुबह वह अपनी जायलो गाड़ी से भाई विवेक कुमार और आकाश के साथ मतगणना स्थल खुटार आ रहे थे। पूरनपुर रोड पर अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और मजदूरी करने जा रहे गांव हिटौटा दयाराम को कुचलती हुई खाई में जा गिरी। दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आलोक, आकाश और विवेक घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी डॉक्टर के यहां भर्ती करा। इलाज के बाद तीनों भाई मतगणना स्थल पर पहुंचे। बाद में विवेक की हालत बिगड़ने पर उन्हें फिर से निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
उधर, हादसे की जानकारी दयाराम के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है।