{"_id":"57178f8f4f1c1b7c418b4691","slug":"je-beaten-by-dabang","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनौर उपकेंद्र के जेई को दबंगों ने पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिनौर उपकेंद्र के जेई को दबंगों ने पीटा
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनौर उपकेंद्र के जेई डीएन शर्मा की बुधवार को असलहाधारी दबंगों ने पिटाई कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जेई डीएन शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे वह उपकेंद्र पर विभागीय काम कर रहे थे, तभी एक बोलेरो गाड़ी से दो असलहाधारियों के साथ एक व्यक्ति आया और उनका नाम पूछने लगा। इन्होंने बताया कि मैं हूं। इस पर दबंग व्यक्ति ने कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दबंग व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया और सीने पर रायफल रखकर जान से मारने की धमकी दी। कार्यालय के लोगों की भीड़ इकट्ठी होने पर हमलावर मौके से चले गए। उन्होंने बताया कि इससे करीब एक घंटा पहले हमलावर फोन पर धमकी दे चुके थे, लेकिन उन्होंने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। घटना की खबर फैलते ही बिजली कर्मचारियों की भीड़ उपकेंद्र पर लग गई। कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचकर जेई ने तहरीर दी। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद कैंट चौकी प्रभारी आसिफ अली मामले की जांच कर रहे हैं।