{"_id":"6b049ee333d920c5c205a630","slug":"rajeshwer-relationship-with-his-first-wife-ended-and-he-began-living-with-a-second-one-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-152122-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पहली पत्नी से टूटा रिश्ता, दूसरी के साथ रहने लगा राजेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पहली पत्नी से टूटा रिश्ता, दूसरी के साथ रहने लगा राजेश्वर
Tue, 24 Nov 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
छोटू की हत्या के मामले में गिरफ्तार उसका बड़ा भाई राजेश्वर पहले भी पारिवारिक विवादों के लिए चर्चा में रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब नौ साल पहले उसकी शादी फतेहपुर के हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। कुछ समय बाद पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह मायके चली गई और फिर वापस नहीं लौटी। करीब दो साल पहले राजेश्वर फतेहपुर जिले के आमीपुर गांव से एक युवती को अपने साथ ले आया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। दोनों का करीब डेढ़ साल का एक बेटा है।
छोटू की बहन आंचल ने बताया कि वह अपनी मां श्यामकली के साथ राजेश्वर की ससुराल धान कटाई के लिए गई थी। वहां तीन दिन रुकने के बाद एकादशी के दिन घर लौट आई थी। उस समय उसका भाई छोटू भी परिवार के साथ था। जबकि राजेश्वर पहले से फतेहपुर में ब्याही अपनी बड़ी बहन नीतू के यहां मदारीपुर गांव में रह रहा था। वहां से उसके भाई को भाभी के पिता कमलेश आधार कार्ड बनवाने के बहाने अपने घर ले गए थे। इसके बाद आंचल, मां श्यामकली, भाभी निशा और छोटू सभी एकादशी के दिन घर लौट आए थे। परिवार को उस समय अंदाजा भी नहीं था कि कुछ दिनों बाद छोटू की हत्या कर दी जाएगी।