{"_id":"6b049f0cb8c73b8b04099bff","slug":"speeding-thar-runs-over-two-brothers-younger-one-dies-elder-brother-critically-injured-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1009-117463-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तेज रफ्तार थार ने दो भाइयों को कुचला, छोटे की मौत, बड़ा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तेज रफ्तार थार ने दो भाइयों को कुचला, छोटे की मौत, बड़ा भाई गंभीर
विज्ञापन
नगीना। थाना क्षेत्र के गांव उमरा के पास रविवार शाम तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे पैदल घर लौट रहे दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई रिहान (20) की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई फैजान (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव उमरा निवासी रफीक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर की शाम करीब आठ बजे उनके दोनों बेटे मदरसे से नमाज अदा कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान शिकारावा गांव की ओर से तेज रफ्तार में आई थार गाड़ी ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर के दौरान थार की नंबर प्लेट घटनास्थल पर गिर गई।
परिजन दोनों घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में फैजान को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है। थाना प्रभारी अजयवीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद