{"_id":"6b049dc6264bb1e36d077eff","slug":"youth-apprehended-with-stolen-bike-case-registered-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1010-117446-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चोरी की बाइक के साथ युवक काबू, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चोरी की बाइक के साथ युवक काबू, केस दर्ज
विज्ञापन
नगीना। थाना क्षेत्र के बड़कली-नगीना रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र से चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआई हरविंदर एवीटी स्टाफ रोजका मेव की टीम के साथ बड़कली-नगीना रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक लेकर नगीना की तरफ आ रहा है। पुलिस ने पुलिया के पास नाकाबंदी कर दी। बाइक सवार ने वापस भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान ईशा पुत्र जुबेर निवासी आमका, थाना सदर फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी और आरोपी उसके कागजात भी नहीं दिखा सका। इंजन व चेसिस नंबर की जांच में बाइक दिल्ली के ई-पुलिस स्टेशन कालकाजी साउथ ईस्ट में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित मिली। संवाद