फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jagendra son of Supreme Court The petition was filed in the back

जगेंद्र के बेटे ने सुप्रीमकोर्ट में दायर याचिका ली वापस

Thu, 30 Jul 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 30 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jagendra son of Supreme Court The petition was filed in the back
पत्रकार जगेंद्र की हत्या के मामले में सुप्रीमकोर्ट में दायर याचिका उनके बेटे राहुल ने भी अब वापस ले ली है। कोर्ट ने याचिका को निरस्त कर दिया है। राहुल ने मंत्री राममूर्ति वर्मा को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत लोग उन्हें फांसने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन

जगेंद्र के बेटे राहुल ने सुप्रीमकोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह के साथ पीडब्ल्यूडी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि उनके पिता कुछ नेताओं की साजिश का शिकार हो गए थे। जिसके चलते उन्होंने राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा के खिलाफ लिखना शुरू कर दिया था। राहुल ने बताया कि मामले की तह में पहुंचने के बाद मामले की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। मंत्री राममूर्ति वर्मा पूरी तरह निर्दोष हैं। इसी के चलते उन्होंने सुप्रीमकोर्ट में दायर याचिका वापस ले ली है। राहुल ने कहा कि पिछले दिनों उनके ऊपर आरोप लगाए गए कि मंत्री से रुपये लेकर राजीनामा कर लिया है। यह आरोप बिल्कुल निराधार हैं। राहुल ने कहा कि वह राजपूत परिवार से है राजपूत हमेशा सच्चाई का साथ देते हैं। उन्होंने ने बिना किसी दबाव के राजीनामा किया है। वरिष्ठ वकील एपी सिंह ने कहा कि जल्द ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में जगेंद्र के परिवार को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed