फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   IV category of health worker deaths in suspicious circumstances

चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 14 Jul 2015 08:54 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 14 Jul 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
IV category of health worker deaths in suspicious circumstances
पुलिस लाइंस अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 42 वर्षीय हरिप्रकाश की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हरिप्रकाश पुराने हरदोई बस अड्डा के पास एक तख्त पर बेहोश पड़े मिले थे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हरिप्रकाश की मौत फेफड़े की बीमारी से होना पाई गई  है।
विज्ञापन

मोहल्ला दिलाजाक में रहने वाले हरिप्रकाश पुलिस लाइंस अस्पताल में कहार के पद पर कार्यरत थे। मृतक के भाई जेवराम के मुताबिक सोमवार सुबह करीब आठ बजे हरिप्रकाश घर से अस्पताल के लिए निकले थे। रात करीब नौ बजे तक जब हरिप्रकाश वापस नहीं आए तो जेवराम ने उन्हें तलाशना शुरू किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जेवराम के भतीजे विजय ने हरदोई बस अड्डे के पास तख्त पर हरिप्रकाश को पड़े देखा तो घर पर सूचना दी। हरिप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब आधे घंटे इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। हरिप्रकाश की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी मां सुरजादेवी के साथ रहते थे। बताया जाता है कि हरिप्रकाश ने एक सप्ताह पहले अपने फंड से एक लाख रुपये निकाले थे। इसके बाद से वह लगातार शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


युवक की संदिग्ध हालात में मौत
निगोही। शराब पीने की लगी लत ने युवक की जिंदगी छीन ली। क्षेत्र के गांव बहादुरपुर खुर्द निवासी खुशीराम व उसका बड़ा भाई पप्पू अपनी पैतृक जमीन पर कृषि कार्य घर का खर्च चला रहे थे। कुछ समय पूर्व खुशीराम की दोस्तों में पड़कर कच्ची शराब पीने लगा। खुशीराम के भाई पप्पू ने उसको बहुत समझाया, लेकिन वह नही माना। मजबूर होकर पप्पू ने खुशीराम को अलग कर दिया। सोमवार को शाम छह बजे गांव ईंशापुर गया और रात भर घर नहीं लौटा। मंगलवार को सुबह छह बजे शौच को गए पप्पू को अपने भाई खुशीराम की मृत अपने खेत में मिला। खुशीराम के घरवालों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। खुशीराम की मौत से पत्नी पिंकी देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed