{"_id":"6aa95f04796bc7622b03605c","slug":"dfsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4728089-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर चार लोगों से 1.15 करोड़ की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर चार लोगों से 1.15 करोड़ की साइबर ठगी
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर चार लोगों से 1.15 करोड़ की साइबर ठगी
- टेलीग्राम और व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर दिखाए फर्जी मुनाफे, रकम जमा कराने के बाद संपर्क तोड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार और ऑनलाइन ट्रेडिंग में कम समय में मोटी कमाई का झांसा देकर चार लोगों को अपना शिकार बना लिया। जालसाजों ने अलग-अलग तरीकों से पीड़ितों को व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा। वहां शेयर बाजार में निवेश के टिप्स और मुनाफे के फर्जी आंकड़े दिखाकर भरोसा जीता। इसके बाद बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। चार मामलों में पीड़ितों से करीब 1.15 करोड़ रुपये ठगे गए हैं। इन मामलों में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-58 निवासी एक शख्स ने पुलिस को बताया कि जनवरी से जुलाई 2026 के बीच उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर निवेश का प्रस्ताव दिया गया। आरोपियों ने अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाते हुए शुरुआत में 22,500 रुपये जमा कराए। इसके बाद कई किस्तों में करीब 71 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। वहीं सेक्टर-12 निवासी एक शख्स को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश की जानकारी दी गई। ग्रुप में निवेश से होने वाले मुनाफे के दावे किए गए। आरोपियों के कहने पर उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक खाते से अलग-अलग खातों में करीब 19.50 लाख रुपये भेज दिए। रकम जमा कराने के बाद ठगों ने बातचीत बंद कर दी। पीड़ित ने पहले साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत की थी। जांच के दौरान करीब 8.50 लाख रुपये विभिन्न खातों में फ्रीज कराए गए हैं।
एक अन्य शिकायत में एक शख्स ने बताया कि 30 जनवरी से दो फरवरी 2024 के बीच ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उनसे 13 लाख रुपये ले लिए गए। उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में 12.50 लाख और 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। इसी तरह एक महिला को भी जालसाजों ने टेलीग्राम के जरिए निवेश का झांसा दिया गया। आरोपियों ने मुनाफे का भरोसा देकर उनसे करीब 11.76 लाख रुपये जमा करा लिए। रकम देने के बाद आरोपियों से संपर्क नहीं हो सका। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे बचें ऑनलाइन निवेश ठगी से
- व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप में मिले निवेश प्रस्ताव पर तुरंत भरोसा न करें।
- गारंटीड या बहुत अधिक मुनाफे का दावा करने वाली योजना से सावधान रहें।
- किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर निजी बैंक खाते में निवेश की रकम ट्रांसफर न करें।
- निवेश करने से पहले कंपनी, ब्रोकर और प्लेटफॉर्म की वैधता की जांच करें।
- किसी के कहने पर मोबाइल में अनजान एप डाउनलोड या स्क्रीन शेयर न करें।
- निवेश के नाम पर ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
- ठगी होने पर देरी किए बिना 1930 पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।