{"_id":"57cc57094f1c1bfd35317495","slug":"intoxication-was-cut-off-by-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा देकर काट डाला था पति को ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा देकर काट डाला था पति को
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 04 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा के बसंतापुर गांव स्थित पुश्तैनी मकान में बीती एक और दो सितंबर के बीच की रात को गला काटकर मौत की घाट उतारे गए ब्रिटिश नागरिक सुखजीत सिंह उर्फ सोनू (34) की ब्रिटिश पत्नी रमनदीप कौर ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया। नशे के लती पति की प्रताड़ना और मारपीट से वह उकता गई थी। वह उससे छुटकारा पाने के लिए ही उसे मौत के घाट उतारने का फैसला कर बेटों के संग बीती 28 जुलाई को भारत को आई थी। यहां उसने अपने प्रेमी और पति के दोस्त भारतीय नागरिक गुरप्रीत सिंह उर्फ मिट्ठू के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। सर्विलांस से लोकेशन और कॉल डिटेल से अनैतिक संपर्क का खुलासा होने पर दो सितंबर की देर शाम करीब पौने आठ बजे शाहजहांपुर एसपी के अनुरोध पर दिल्ली पुलिस के तीन उपायुक्तों एवं एयरपोर्ट सिक्योरिटी से जुड़े लोगों ने तत्परतापूर्वक दुबई की फ्लाईट में बैठने से पहले ही मिट्ठू को रोक लिया एवं तीन सितंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे शाहजहांपुर पुलिस को सौंप दिया। दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
पूछताछ में रमनदीप ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने कहा कि बीती 22 अगस्त को बंडा से दुबई के लिए मिट्ठू के निकल जाने पर रात के समय घर पर उसने अपने छह फुटा पति सोनू पर धारदार हथियार से हमला बोला था। नशे के मुद्दे पर उसने अपने पति से जबरन विवाद शुरू किया और उसके सिर, कंधे और गले पर गंभीर चोटें कीं, लेकिन अपने इरादे में सफल नहीं हो पाई। उस मामले की जानकारी न तो पुलिस को दी गई और ना ही किसी अन्य को। सोनू चुपचाप टांके लगवाने शाहजहांपुर शहर गया और गलत होने के अंदेशे पर ही मां वंश कौर ने बेटे के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उठा नहीं। उसी रात रमन ने मिट्ठू से मोबाइल पर संपर्क किया और काम न होने तक दुबई न जाने का दबाव बनाते हुए धमकी दी कि वह खुदकुशी कर लेगी। फिर हत्या की तिथि और समय तय कर योजना को अंजाम देने की तैयारी की। बीती एक अगस्त को दिल्ली से शाहजहांपुर आकर मिट्ठू टाउनहाल ओवरब्रिज से स्टेशन को जाने वाले मार्ग किनारे एक होटल में रुका। उसके द्वारा पहले से ही मुहैया कराई गई नशे की गोलियों का इस्तेमाल रमन ने घर के सदस्यों को खिलाने के लिए पकाई गई दाल और कुत्तों के भोजन में किया। कुत्ते अपने पिंजड़े में बेसुध हो गए तो उन्हें तिरपाल से ढंक दिया। मुख्य दरवाजा और पहली मंजिल का मुख्य दरवाजा भीतर से लॉक कर सोनू सोया हुआ था। सभी के बेसुध होने पर उसने मिट्ठू को फोन कर बुलाया और दरवाजा खोलकर मकान में दाखिल कराया। फिर सोनू के कमरे में जाकर उसके सिर पर हथौड़े से जमकर प्रहार किया एवं चीख को दबाने के लिए तकिए से चेहरा दबाकर गला काट दिया। फिर उल्टे पांव मिट्ठू वहां से होटल पहुंचा और दिल्ली के लिए निकल गया। दो सितंबर की सुबह साढ़े पांच बजे रमन ने ही सास वंश कौर और परिवार के अन्य लोगों को पति के मारे जाने की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को मृतक की मां ने बहू और बेटे के दोस्त की संदिग्ध गतिविधियां बताईं। फिर इसके बाद रमन के संदेहास्पद बयानों ने शक की सुई उसी पर टिका दी। फिर पुलिस ने रमन और मिट्ठू के काल डिटेल खंगाले। सर्विलांस पर मिट्ठू की लोकेशन दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर मिली तो जांच टीम का माथा ठनका। तत्काल एसपी डॉ. मनोज कुमार ने दिल्ली के पुलिस उपायुक्तों से संपर्क साधकर उन्हें फैक्स भेजा तो दुबई की फ्लाईट रवाना होने से पहले ही आरोपी को रोक लिया गया।
विज्ञापन
जांच टीम को मिलेगा 20 हजार का इनाम
आईजी बरेली जोन ने इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड के तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किए गए खुलासे पर जांच टीम को 15 हजार रुपये नगद एवं एसपी ने पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार की घोषणा की।