फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Information disclosure in train bomb

ट्रेन में बम होने की सूचना से हड़कंप

Wed, 26 Aug 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 26 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Information disclosure in train bomb
डाउन लाइन की ओर जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। घबराए रेलयात्री ट्रेन छोड़कर बाहर निकल आए। सूचना मिलने से घबराए रेलवे के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ और सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन में चेकिंग की। इस दौरान एस-2 कोच के शौचालय के पास हरे और काले रंग के दो संदिग्ध बैग मिले, जिन्हें चेक करने पर कोई भी विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।
विज्ञापन

लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन संख्या 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर बुधवार दोपहर 02:12 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके 10 मिनट बाद ट्रेन ने जाने के लिए सीटी बजाई तो कंट्रोल से मिली सूचना पर पॉवर केबिन से एनाउंस किया गया कि ट्रेन के एस-थ्री कोच में बम रखा है। इससे प्लेटफार्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर स्टेशन अधीक्षक एके गौतम की मौजूदगी में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन की तीनों बोगियों को चेक करना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर सदर बाजार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आननफानन में हुई चेकिंग के दौरान जवानों ने सघन तलाशी ली। एस-टू बोगी के दोनों शौचालयों के बीच में स्थित स्थान पर दो बैग मिले। बैग के संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी तो बैग ट्रेन से उतारकर प्लेटफार्म एक पर ओवरब्रिज के पास रखे गए। बैग को चेक करने पर उसमें एक गुड्डा, महिला एवं पुरुषों के कपड़े, हेयर ऑयल, साबुन, चप्पल, जूते, मैकरोनी, सेवइयां आदि तमाम वस्तुएं निकलीं। चेक करने के बाद संतुष्ट होने पर ट्रेन को 02:35 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन



प्लेटफार्म एक पर
पसरा रहा सन्नाटा
ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने पर प्लेटफार्म एक पर सन्नाटा पसर गया। ट्रेन से दो संदिग्ध बैग उतारकर प्लेटफार्म एक पर रखे गए तो रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी दूर अपने कक्षों में बैठ गए, वहीं रेलयात्री प्लेटफार्म छोड़कर दूसरे प्लेटफार्म पर काफी दूर पहुंचकर तमाशा देखते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रियों के चेहरे पर
दिखा बम का खौफ  
ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने का खौफ रेलयात्रियों के चेहरे पर साफ नजर आया। स्टेशन पर एनाउंस होने के बाद ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। साथ ही ट्रेन से उतरने के बाद भी यात्रियों के चेहरे पर बम का खौफ नजर आ रहा था।


पॉवर केबिन से अवध आसाम एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना पर ट्रेन को चेक कराया गया। एस-3 बोगी के शौचालय के बाहर हरे और काले रंग के दो बैग मिले। बैगों की तलाशी ली गई, लेकिन उसमें बम या कोई अन्य विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। ट्रेन चेक करने के बाद जीआरपी के बम न होने की पुष्टि की। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

- एके गौतम, स्टेशन अधीक्षक


...तो चली जाती कई
जवानों की जान  
शाहजहांपुर। बम की सूचना मिलने पर जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस ने तत्परता दिखाकर यात्रियों की जान बचाने का सराहनीय प्रयास किया, लेकिन इस जल्दबाजी में वह खुद अपनी जान से खेल गए। जवानों ने बगैर बम निरोधक दस्ता को बुलाए खुद ही ट्रेन को आननफानन में चेक कर डाला। जीआरपी हैंड मेटल डिटेक्टर भी लाना भूल गई। यदि बैग में विस्फोटक पदार्थ होता और विस्फोट हो जाता तो कई जवानों की जान चली जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed