फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Including cash and half five Million stolen property

नगदी सहित साढ़े पांच लाख की संपत्ति चोरी

Tue, 11 Aug 2015 11:59 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 11 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Including cash and half five Million stolen property
नगर के मोहल्ला कमलबाग कसभरा निवासी प्रभूदयाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह परिवार सहित मकान की छत पर सो रहे थे। राम में चोर मकान की दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरे व उसके अंदर रखी अलमारी के ताले तोड़ डाले।
विज्ञापन

चोर अलमारी में रखी सवा लाख रुपये की नगदी, सोने की दो जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी सोने के झाले, तीन लर, तीन जोड़ी पायल, कमर बिछुआ, सोने की अंगूठी, सोने का टीका, एक लैपटॉप आदि चुरा ले गए। परिवार के लोग मंगलवार सुबह जागकर छत से नीचे आए तो चोरी का पता चल सका। बड़ी चोरी से परिवार में हड़कंप मच गया। मकान के आसपास तलाश की गई, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

प्रभूदयाल ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने पहले जांच कराए जाने की बात कहते हुए उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और चोरों का पता लगवाए जाने की गुहार की है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed