फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Tilhar narcotics team raided, agog

तिलहर में नारकोटिक्स टीम का छापा, हड़कंप

Tue, 07 Jul 2015 11:31 PM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Tue, 07 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
नारकोटिक्स विभाग की टीम ने मंगलवार को कस्बे में मेडिकल स्टोरों को छापा मारा। इससे दवा व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। इसी दौरान बहादुरगंज और रेलवे फाटक के पास छापेमारी कर टीम ने भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद किए।
विज्ञापन

एसपी नारकोटिक्स डीके सिन्हा की अगुवाई में टीम ने बहादुरगंज में इरशाद मेडिकल स्टोर और साईं मेडिकल स्टोर और रेलवे फाटक के पास वर्मा मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद किए। इस दौरान क्रमश: इरशाद खां, मोनू और घासी राम, तीनों दवा व्यापारियों को हिरासत में ले लिया गया। इनसे चीनी मिल के निकट स्थित नारकोटिक्स विभाग की कोठी में घंटों पूछताछ की गई। पत्रकारों को भी उनसे नहीं मिलने दिया गया। बाद में टीम तीनों को लेकर बरेली चली गई।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता की मौजूदगी से उठे सवाल
छापेमारी के बाद पूछताछ के नाम पर घंटों नारकोटिक्स परिसर में नजरबंद रखने तथा किसी से न मिलने देने के बावजूद एक कांग्रेस नेता को ससम्मान अंदर बुलाने से नारकोटिक्स टीम की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठी हैं। सुपरिंटेंडेंट डीके सिन्हा ने जहां पत्रकारों को आरोपियों से नहीं मिलने दिया गया। वहीं एक कांग्रेस नेता को अंदर खुद बुलाकर ले जाने से तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कुछ लोेगों ने इसे टीम को मैनेज करने के रूप में देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed