{"_id":"6a8b65df6e89e0c12407cae7","slug":"massive-fire-at-textile-factory-employees-save-their-lives-panipat-news-c-244-1-pnp1012-162834-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टेक्सटाइल फैक्टरी में भीषण आग, कर्मचारियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टेक्सटाइल फैक्टरी में भीषण आग, कर्मचारियों ने बचाई जान
विज्ञापन
आग लगने से फैक्टरी में खाक हुई मशीनें। संवाद
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। औद्योगिक सेक्टर-29 पार्ट-1 में रविवार सुबह करीब सात बजे कॉस्टिम रग्स टेक्सटाइल फैक्टरी में आग लग गई। पहले तो कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। जब आग की लपटों ने भीषण रूप ले लिया तो दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग की पांच टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्टरी की दो मशीनें और तैयार व कच्चा माल राख हो गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
फैक्टरी के निदेशक अनुज गुलानी ने बताया कि सेक्टर-29 पार्ट-1 में उनकी फैक्टरी है। रविवार सुबह करीब सात बजे फैक्टरी में करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी समय अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। कर्मचारियों ने फैक्टरी में रखे अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटों ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने फोन कर दमकल विभाग की टीम को सूचना दी।
फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर तुरंत ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण करने के लिए प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद विभाग की पांच टीमों ने आग पर काबू पा लिया। फैक्टरी की निदेशक ने बताया कि बताया कि आग लगने से दो मशीनों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। जिसमें एक कपड़े की प्रिंटिंग और दूसरे सुखाने के नाम में आती है। वहीं, तैयार व कच्चा माल भी खाक हो गया है।
विज्ञापन
बॉक्स
चार दिन में चार फैक्टरियों में लगी आग
जिले में फैक्टरियों में आग की घटनाएं मानसून सीजन में भी कम नहीं हो रही है। पिछले चार दिन में जिले में चार फैक्टरियों में आग लगने की घटनाएं हुई है। बुधवार को कृष्णपुरा स्थित शिवनगर में दो धागा फैक्टरियों में आग लगी थी। शुक्रवार को बबैल नाका के पास एक फैक्टरी में आग लगी थी। वहीं रविवार को औद्योगिक सेक्टर-29 क्षेत्र में फैक्टरी में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।
-- -- -
कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा विभाग
इन दिनों सफाईकर्मियों व दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। दमकल विभाग में 93 अनियमित कर्मचारी हड़ताल पर है। जिस कारण पूरे जिले की जिम्मेदारी 25 नियमित कर्मचारियों और चार एचकेआरएन से लिए हुए कर्मचारियों के कंधो पर है। विभाग ने परिवहन विभाग से 40 चालक और पुलिस विभाग से 100 होमगार्ड की मांग की थी। लेकिन विभाग को मात्र 10 चालक ही मिले हैं।
-- वर्जन
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फैक्टरी मालिक के पास एनओसी थी या नहीं इसकी भी जांच होगी।
-गुरमेल सिंह, अग्निशमन अधिकारी।
-- -- --