फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Painter breathed his last at PGI after 10 days.

Panipat News: पेंटर ने 10 दिन बाद पीजीआई में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Painter breathed his last at PGI after 10 days.
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में निवासी पेंटर सोनू (26) की बर्बरतापूर्वक पिटाई के बाद रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि 13 अगस्त को आरोपियों ने सोनू का घर से अपहरण किया और फिर आंखों पर पट्टी बांधकर अनजान जगह ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। गंभीर हालत में 10 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार सुबह सोनू ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने जीजा की शिकायत पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ अपहरण व हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जींद जिले के नीमनाबाद निवासी सुल्तान ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके साला सोनू इंद्रा कॉलोनी में अपनी मां के साथ रहता था।
विज्ञापन

13 अगस्त को क्षेत्र के ही बिल्लू और तुषार अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और जबरन सोनू को उठाकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने सोनू की आंखों पर पट्टी बांधी और किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई की। अधमरा करने के बाद आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक पीजीआई में चल रहा था इलाज : परिजन सोनू को तुरंत स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन 16 अगस्त को उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह सोनू की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रोहतक पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों के बयान दर्ज किए।

मां का रो-रोकर बुरा हाल : परिजनों ने बताया कि सोनू के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। सोनू ही मजदूरी कर अपनी मां का सहारा बना हुआ था। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed