{"_id":"60dc533368183c3721956543981dec8f","slug":"in-revenge-the-killing-of-prime-hrdwari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी की रंजिश में की गई हरद्वारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानी की रंजिश में की गई हरद्वारी की हत्या
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव डींगुरपुर निवासी हरद्वारी की गांव के बाहर सिवई नाले पास 27 नबंवर 2015 को शव मिला था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चार हत्यारोपियों को गिफ्तार किया है, जबकि एक हत्यारोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में बताया कि घटना की विवेचना में पाया गया है कि प्रधान चुनाव में हरद्वारी की हत्या की गई। इस मामले की तहकीकात में राजाबाबू नाम सामने आया। उसने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन हरद्वारी, सुंदर, वजीर और रमाकांत के साथ शराब पी और उसके बाद बाग में गए। किसी बात को लेकर उनके बीच मारपीट होने लगी। अगले दिन हरद्वारी का शव गांव के बाहर सिवई थाने के पास पड़ा मिला था। पुलिस इस मामले में धर्मेंद्र आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना में पकड़े गए सदस्यों में गांव के राजाबाबू, गांव के ही सुंदर, वजीर और रामकांत हैं। इन्हें पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, एसआई संदेश यादव, कांस्टेबल योगेश कुमार और अशोक कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन