फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In a road accident two wedding Killed, one wounded

सड़क हादसे में दो बारातियों की मौत, एक घायल

Thu, 23 Apr 2015 11:41 PM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
जलालाबाद (शाहजहांपुर) Updated Thu, 23 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
In a road accident two wedding Killed, one wounded
कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर अतिबरा चौराहा के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बारातियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया है। मृतक बारात में एक बारात में हरदोई जा रहे थे। दोनों मृतक दूल्हे के रिश्तेदार है, जबकि घायल युवक दूल्हे का भाई बताया गया है।  
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी मेघनाथ के बेटे देवेंद्र की बारात शाम सात बजे घर से हरदोई के उमरिया गांव के लिए निकली थी। देंवेेंद्र का ममेरा भाई 18 वर्षीय शिवकुमार निवासी गांव गुरगिया थाना तिलहर, रिश्तेदार 40 वर्षीय संतराम निवासी गांव अकबरपुर थाना मदनापुर और दूल्हे का भाई धर्मेंद्र एक बाइक से बारात में जाने के लिए गांव से निकले थे। धर्मेंद्र बाइक चला रहा था।
विज्ञापन

अतिबरा चौराहा के पास फर्रुखाबाद की तरफ से आ रहे एक ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में शिव कुमार और संतराम की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बारात में जा रहे सभी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित बारातियों ने पुलिस को शव नहीं हटाने ने दिए और जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने की जाम लगा हुआ था। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई है। पुलिस जाम हाटने के प्रयास में लगी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात की खुशियां बदली मातम
मेघनाथ बड़े आरमान से बेटे देवेंद्र की बारात लेकर घर से निकले थे। रास्ते में हुए सड़क हादसे में बाद बारात की खुशियां गम में तब्दील हो गई। मृतकों के घर में सूचना पहुंचने पर उनके घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed