{"_id":"58a5abba4f1c1bd257d846b7","slug":"if-the-wife-had-committed-suicide-maiden-went","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी गई मायके तो कर ली खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी गई मायके तो कर ली खुदकुशी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गोरारायपुर में एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव गोरारायपुर निवासी 25 वर्षीय रजनीश कुमार का बुधवार को अपनी पत्नी पूजा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वह अपनी दो साल की बेटी कोमल को लेकर अपने मायके खुटार क्षेत्र के गांव औरंगाबाद चली गई। इसके बाद रजनीश शाम को घर से बिना बताए निकल गया और वह कुछ दूरी पर बने दूसरे खाली पड़े मकान में पहुंच गया। वहां उसने भूसा भरे कमरे में रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। देर शाम लगभग छह बजे जब उसकी तलाश शुरू हुई तो उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। थानाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि रजनीश की पत्नी मायके चली गई थी। इसी वजह से गुस्से में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी का चार साल हुआ था। मृतक रजनीश दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन